फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
सराय ख्वाजा फरीदाबाद के सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जूनियर रेड क्रॉस, गाइडस और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य कुमार मनचन्दा के नेतृत्व में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जन जागरूकता रैली का आयोजन किया तथा रैली के माध्यम से पौधरोपण करने व पौधें लगाओ प्रदूषण भगाओ का संदेश दिया।
पौधों से शुद्ध जलवायु, मिले अच्छी वायु और आयु, ईच वन प्लान्ट वन, पौधा पौधा हर जगह पौधा – प्रदूषण बिल्कुल नही होगा का संदेश देते हुए ब्रिगेड और जेआरसी सदस्यों ने सराय ख्वाजा की मार्केट, जी टी रोड, टोल बूथ एवम विभिन्न कालोनियों से जनजगरुकता रैली निकाली। ब्रिगेड और जेआरसी काउंसलर प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को सजग करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के लिए एक विशेष थीम होती है। पृथ्वी दिवस 2023 के लिए थीम इन्वेस्ट इन अवर प्लैनेट रखी गई है।
जलवायु परिवर्तन मानवता के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती है प्राचार्य रविन्द्र मनचन्दा ने कहा कि जलवायु कार्यवाही करने का सबसे कारगर उपाय यही है कि हम सब अधिक से अधिक पौधे रौपें, हर आंगन, हर घर मे छायादार पौधे लगाएं तथा सड़कों व नदियों और नहरों के किनारों पर पीपल, बरगद व वटवृक्ष आदि के पौधे रौपें। ये पौधें न केवल जलवायु की गुणवत्ता में सुधार करेंगे बल्कि वायु प्रदूषण समाप्त करेंगे और पर्याप्त मात्रा में वर्षा लाने में भी सहायक होंगे। सब से बड़ी बात यह है कि पौधे हमें सदैव कुछ न कुछ देते है बदले में कुछ भी तो नही लेते। इसलिए समय की पुकार और अपने व आने वाली पीढ़ियों के लिए जब भी मौका मिले पौधा लगाएं। घर में किसी सदस्य का जन्मदिन हो, वैवाहिक वर्षगाँठ हो या कोई खुशी व सफलता मिली हो एक पौधा अवश्य रौपें तो और भी प्रसन्नता मिलेगी।
इसी प्रकार मुख्य अतिथियों को भी फूलमाला या बुके के स्थान पर पौधा ही भेंट करें या पौधा ही उपहार में दें। उन्होंने स्वयं अपने अध्यापकों और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के सहयोग से फायकस, अशोक, गुढ़ेल तथा फूलों के और सजावटी पौधे रोपे व पौधरोपण करते समय सोशल डिस्टैंस का विशेष ध्यान रखा गया। इस अवसर पर प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने अध्यापिका सोनिया, गुलबशा, रविंद्र, धर्मपाल सहित अन्य अध्यापकों का रैली को सफल बनाने एवम प्रांगण को सुंदर बनाने में विशेष योगदान के लिए बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।
