फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
खजानी एजूकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित खजानी गल्र्स पब्लिक स्कूल, डबुआ पाली रोड़ 17 नंबर चुंगी में नए सत्र की शुरूआत बड़े ही अनोखे ढग़ से हुई।
पूरे स्कूल को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था और सुबह स्कूल पहुंचने वाले बच्चों को सबसे पहले स्टॉफ द्वारा तिलक लगाया गया। इसके पश्चात मिक्की माऊस और जोकर बने कलाकारों के साथ बच्चों ने खूब डांस और मौज मस्ती की। इस अवसर पर खजानी एजुकेशन सोसाइटी के डायरेक्टर संजय चौधरी ने कहा कि बच्चे इन कलाकारों की अपने बीच पाकर बहुत ही उत्साहित और आन्नदित थे और आज का दिन उनके लिए यादगार रहेगा। उन्होनें कहा कि खजानी एजुकेशन सोसाइटी का लक्ष्य केवल धन कमाना नहीं है ब्लकि ऐसे बच्चे तैयार करना है जिनमें संस्कार कूट कूटकर भरें हो और वो देश के प्रति समर्पित हो।
संजय चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी ही देश का सुनहरी भविष्य है। बच्चों को हमे ऐसी शिक्षा देनी है जिससे की वो एक शुद्व और ताकतवर समाज का निर्माण कर सकें।
