दोड लगाते हुए खिलाडी
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे.
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में अग्रवाल कॉलेज गवर्निंग बॉडी के प्रधान श्री देवेंद्र गुप्ता जी के संरक्षण में 50वीं वार्षिक एथेलेटिक मीट प्रतियोगिता का आज विधिवत रूप से समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। दिनांक 09-02-2022 को इस एथलेटिक मीट का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री विनोद कुमार मित्तल (महासचिव अग्रवाल कॉलेज गवनिंग बॉडी). कार्यक्रम अध्यक्ष एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० कृष्णकांत गुप्ता द्वारा खेल ध्वजा फहरा कर एवं मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। खेल संयोजक डॉ० के. एल. कौशिक ने खेल गतिविधियों का वार्षिक ब्यौरा देते हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों मनीष नरवाल एवं शिखा नरवाल की उपलब्धियों को बताया । महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० कृष्णकांत गुप्ता ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलना चाहिए; हार और जीत इसमें होती है लेकिन निरंतर अभ्यास करते हुए अपने लक्ष्य की ओर ध्यान देना चाहिए। विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए खेलकूद बहुत जरूरी है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद पर भी ध्यान दें। इसीलिए महाविद्यालय में प्रतिवर्ष वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। मुख्य अतिथि श्री विनोद कुमार मित्तल ने महाविद्यालय के स्वर्णिम वर्ष में 50 वीं खेलकूद प्रतियोगिता की शुभकामनाएं देते हुए खेलकूद प्रतियोगिताओं के प्रारंभ की उद्घोषणा की। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन छात्र वर्ग और छात्रा वर्ग के रूप में अलग-अलग चरणों में संपन्न कराया गया। जिसमें कुल 25 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र वर्ग में 200 मीटर दौड, 400 मीटर दौड, 800 मीटर दौड़,1500 मीटर दौड़, 5 किलोमीटर दौड़, 10 किलोमीटर दौड़, ऊंची कूद गोला फेंक, भाला
फेंक, हैमर (हथोड़ा) थ्रो, लंबी कूद तथा छात्रा वर्ग में 100 मीटर दौड, 200 मीटर दौड, 800 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, 3 किलोमीटर दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक, हैमर (हथोड़ा) थ्रो, लंबी कूद का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले सभी विद्यार्थियों को प्राचार्य महोदय ने प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ० के. एल. कौशिक, श्रीमती कमल टंडन व डॉ० जयपाल सिंह निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रहे। शारीरिक शिक्षक श्री नंदकिशोर, डॉ० जगबीर सिंह व मोहित हुड्डा के कुशल निर्देशन में सभी खेलकूद प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ० सुप्रिया ढांडा ने किया और उनका सहयोग डॉ० पूजा सैनी ने किया। महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती कमल टंडन ने सभी प्रवक्ताओं एवं
विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। छात्र वर्ग में रोहित बी.ए. प्रथम वर्ष तथा छात्रा वर्ग में पूजा बी.ए. प्रथम वर्ष को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 8595829963
jantantratoday2022@gmail.com

