सोजन्य से अग्रवाल कॉलेज
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
प्रश्नोत्तरी का विषय “जी-20 राष्ट्र और उनके कार्य” रहा । इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया । यह प्रतियोगिता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी की प्रेरणा व मार्गदर्शन से छात्रों को अंतरराष्ट्रीय घटनाओं और गतिविधियों के बारे में जागरूक करने के प्रयास में सफल हुई । यह प्रतियोगिता डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा संयोजित की गई । ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है।
यह सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और अधिशासन निर्धारित करने तथा उसे मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक G20 की अध्यक्षता करेगा। इस प्रतियोगिता में कुल 540 रजिस्ट्रेशन हुए जिसमें 350 से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन भाग लिया जिसमें क्रमशः मंथन (बीए), मुकुंदलाल नेशनल कॉलेज, यमुनानगर ने पहला, नेहा (बीए), आई. जी गवर्नमेंट कॉलेज, टोहाना ने दूसरा व अनुराग दर्पन (बीएससी), शहीद स्मारक गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, तिगांव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप महाविद्यालय द्वारा क्रमशः 500, 300 व 200 रुपए की नगद राशि दी गई । यह प्रतियोगता डॉ. शिल्पा गोयल, सुश्री उदिता कुण्डू, सुश्री शिल्पी गोयल व सुश्री दीपमाला द्वारा आयोजित की गई ।
