जीते हुए खिलाडियों के साथ अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत गुप्ता विक्ट्री सिंबल बनाते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में अग्रवाल महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता के संरक्षण में 51वीं वार्षिक एथलेटिक मीट प्रतियोगिता का विधिवत रूप से समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। दिनांक 24.02.2023 को आरंभ हुए इस एथलेटिक मीट के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री त्रिलोक चंद (एस.डी.एम.,
बल्लबगढ़), अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० कृष्ण कांत गुप्ता उपस्थित रहे ।
पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास के द्वारा ही जीत निश्चित है। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिंदगी के सफर में अभी अनेक पड़ावों से गुजरना है, आवश्यकता है कि जीत की तैयारी अभी से शुरू कर दी जाए। खिलाड़ी होना ही बड़ी बात है और खिलाड़ी ही सर्वाधिक बलिष्ठ होता है।
दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन छात्र वर्ग और छात्रा वर्ग के रूप में अलग-अलग चरणों में संपन्न कराया गया जिसमें कुल 25 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर,1500 मीटर, 5 किलोमीटर,10 किलोमीटर की रेस के साथ, शॉट पुट, हाई जम्प, हैमर (हथौड़ा) थ्रो, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, लम्बी कूद तथा छात्रा वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर,1500 मीटर, 3 किलोमीटर की रेस के साथ-साथ शॉट पुट, लम्बी कूद, जेवलिन थ्रो, हैमर (हथौड़ा) थ्रो, डिसकस थ्रो, ऊँची कूद का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले सभी विद्यार्थियों को प्राचार्य महोदय ने प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. के.एल. कौशिक, डॉ अजित यादव और डॉ जयपाल सिंह निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रहे। शारीरिक शिक्षक श्री नंदकिशोर, डॉ जगबीर सिंह और श्री मोहित हुड्डा के कुशल निर्देशन निर्देशन में सभी खेलकूद प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ सुप्रिया ढांडा ने किया। स्व-वितिय संस्थान के प्रभारी डॉ संजीव गुप्ता ने सभी प्रवक्ताओं एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
छात्र वर्ग में रणधीर तथा छात्रा वर्ग में रीता को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। आज 25 फरवरी, 2023 को अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में आयोजित ‘जीवन जीने की राह‘ पर 4 दिवसीय (22-25 फरवरी) कार्यशाला का समापन समारोह हुआ। यह कार्यशाला 22 फरवरी को ‘नेचुरोपैथी: संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक समग्र विज्ञान‘ विषय के साथ शुरू हुई, जिसकी मुख्यवक्ता थी डॉ. विजाता आर्य, योग और प्राकृतिक चिकित्सा। दूसरे दिन का विषय आचार्य हरदीप सिवाच, योगाचार्य, आध्यात्मिक चिकित्सक, रेकी मास्टर, सम्मोहन चिकित्सक द्वारा ‘ध्यान के पांच आयाम‘ रहे, जिन्होंने तीसरे दिन 24 फरवरी को ‘सात चक्र उपचार‘ के बारे में भी बताया। इस कार्यशाला का समापन 25 फरवरी 2023 (दिन 4) को ‘दैनिक जीवन में प्राण और प्राणायाम की उपयोगिता‘ विषय के साथ हुआ। दिन के मुख्यवक्ता डॉ. सोमवीर आर्य, निदेशक, भारतीय संस्कृति दूतावास, भारतीय सूरीनाम, दक्षिण अमेरिका (विदेश मंत्रालय के अधीन) रहे। उन्होंने कहा आज व्यक्ति शारीरिक और आध्यात्मिक दोनों तरह से अपने स्वास्थ्य के लिए समय नहीं निकाल पाता है इसलिए योग की महत्वता बढ़ जाती है । उन्होंने आज के तनावपूर्ण समय में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन के लिए बुनियादी योग आसनों के बारे में बताया।
महाविद्यालय प्राचार्य, डॉ. कृष्णकांत जी, श्रोताओं के आध्यात्मिक और बौद्धिक विकास के लिए इस तरह के आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यशाला का आयोजन डॉ इनायत चौधरी एवं टीम के समस्त सदस्य, डॉ. सारिका, डॉ. डिंपल, श्रीमती पूजा, डॉ. पूजा सैनी, डॉ. विनीत नागपल द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यशाला में 77 प्रतिभागियों ने भाग लिया ।
