फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
प्रैक्टिस वाईब डांस स्टूडियो , महाराष्ट्र मित्र मंडल एवं फोटो जनर्लिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से डांस फॉर वुमन के पहले चरण के ऑडिशन होली फेथ पब्लिक स्कूल में रखे गए . डांस फॉर वुमन के ऑर्गेनाइजर अक्षय पांचाल का कहना है कि यह कंपटीशन इंटरनेशनल वूमंस डे के उपलक्ष्य में दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है . उन्होंने सभी महिलाओ को इस कंपटीशन में अधिक से अधिक भाग लेने का सन्देश दिया .
इस ऑडिशन में स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया . इस ऑडिशन में कुल 130 प्रतिभागीयों ने भाग लिया , जिसमें से 15 बच्चों का ग्रैंड फिनाले के लिए चयन किया गया . डांस फ़ॉर वीमेन कंपटीशन का ग्रैंड फिनाले 5 मार्च को दिल्ली पब्लिक स्कूल बल्लभगढ़ में आयोजित किया जाएगा . दुसरे चरण का ऑडिशन लाइव आर्ट्स डांस स्टूडियो में 26 फरवरी को आयोजित किया जाएगा . ऑडिशन 10:00 बजे शुरू किया जाएगा . आज के ऑडिशन में स्कूल के हेल्पिंग स्टाफ मोना ने भी भाग लिया और वह फिनाले के लिए सिलेक्ट हुई . ऑडिशन में जज रहे शोभित , लकी बरार और हेमंत .
इस कार्यक्रम मे अक्षय पांचाल , होली फेथ पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष हर्षित राघव , शोभित , लकी बरार , हेमंत , कल्पना , अंजू , सुकरमा , कोमल , रोहित ठाकुर , रोहित पांचाल , रमा कांत उपस्थित रहे .
