फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम के बैनर तले कॉलेज प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता के दिशा निर्देशन में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। दिपावली के अवसर पर रैली के माध्यम से पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन दिपावली मनाने का संदेश दिया। कॉलेज के स्वयंसेवकों ने यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम कॉर्डिनेटर, असिस्टेंट प्रोफेसर सुभाष कैलोरिया के साथ मिलकर उपस्थित जनसमूह को पटाखे रहित दीवाली मनाने, मिट्टी के दीपक जलाने व चाइनीज़ माल का बहिष्कार करने व स्वदेशी अपनाने का आह्वाहन किया । गौरतलब है कि अग्रवाल कॉलेज ने महर्षि दयानंद विश्वविदयालय रोहतक के यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम के तहत चंदावली गांव को गोद लिया हुआ है। कॉलेज समय समय पर गांव में अनेकों गतिविधियां आयोजित करता रहता है। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को अपने घरों के कूड़े कचरे को डस्टबिन में डालने का आह्वाहन किया। हाल ही में डेंगू के बढ़ते हुए प्रकोप से बचने के लिए आमजन को अपने घरों में लंबे समय से एकत्रित पानी को निकालने के लिए संदेश दिया।
