डॉ मीनू दुआ अतिथि व्याख्यान देते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
रसायन विज्ञान विभाग ने प्रिंसिपल डॉ कृष्ण कांत के कुशल मार्ग दर्शन में अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में
बी.एस.सी. रसायन (H) 5वीं सेमेस्टर और बी.एस.सी.एन.एम. 5वीं सेमेस्टर के छात्रों के लिए 19-10-
2022 को “क्वांटम मैकेनिक्स” पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया । आमंत्रित वक्ता डॉ मीनू
दुआ, एसोसिएट प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग, के एल मेहता डी एन कॉलेज फॉर वीमेन, फरीदाबाद थे।
रसायन विज्ञान विभाग की प्रमुख डॉ मीनू अग्रवाल ने अतिथि का स्वागत व परिचय विधार्थियो से कराया।
सुश्री मानशी त्यागी ने व्याख्यान का विषय प्रस्तुत किया। अतिथि अध्यक्ष ने क्वांटम रसायन विज्ञान को
रसायन विज्ञान की एक शाखा के रूप में उजागर किया जो अणुओं के अध्ययन के लिए क्वांटम यांत्रिकी के
सिद्धांतों और समीकरणों को लागू करता है। क्वांटम सिद्धांत का प्रयोग दैनिक जीवन में कई तरह से किया
जाता है जिसमें लेजर, सीडी, डीवीडी, सोलरसेल, फाइबर-ऑप्टिक्स आदि शामिल हैं। सभी 40 छात्रों ने
अतिथि व्याख्यान में भाग लिया और इससे लाभान्वित हुए। सत्र काफी संवादात्मक रहा। इस मौके पर
विभाग के सभी सदस्य मौजूद थे। व्याख्यान डॉ. सपना त्यागी के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ समाप्त हुआ।
