श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए निकिता की माता , भाई और मासी
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता के दिशा निर्देशन में महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत प्रेरणा दिवस मनाया गया। ज्ञात है कि 26 अक्टूबर 2020 को महाविद्यालय की बीकॉम थर्ड ईयर कंप्यूटर एप्लीकेशन की छात्रा निकिता तोमर का अपहरण करने की कोशिश की गई, जब निकिता तोमर ने इसका विरोध किया तो उसी क्षण हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। महाविद्यालय की छात्राकी इस तरह से दुर्घटना होने पर महाविद्यालय और उनके परिवार के लिए बड़ी क्षति थी, इस कारण इस दिवस को महाविद्यालय के छात्रों के लिए प्रतिवर्ष प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर निकिता तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें निकिता तोमर के बलिदान से प्रेरणा लेते हुए किसी भी अन्याय का डटकर मुकाबला
करने का संदेश दिया। समाजसेवी श्री विनीत गौड़ ने महाविद्यालय प्रशासन का इस नेक कार्य हेतु धन्यवाद किया और छात्राओं को साहसी बनने के लिए प्रेरितकिया। निकिता तोमर की माताजी श्रीमती विजया तोमरने भी भावुक शब्दों से अपनी पुत्री के साहस और बलिदान को व्यर्थ न करने की अपील की।

निकिता तोमर के पिताजी श्री मूलचंद तोमरने डिजिटल माध्यम से अपना संदेश कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं तक पहुंचाया। इस अवसर पर निकिता तोमर के भाई नवीन तोमर, रिश्तेदार एवं समाज के गणमान्य लोग श्री सुनील कुमार, संदीप भाटी, महाविद्यालय महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. रेखा सेन, वरिष्ठ प्रवक्तागण श्रीमती कमल टंडन, डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. जयपाल सिंहव अन्य प्रवक्ता गण उपस्थित रहे।
