फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
रोहतक में हुई राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में फरीदाबाद की टीम का भव्य प्रदर्शन रहा जिसके साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता ने में फरीदाबाद ऑल ओवर फर्स्ट रनर अप का खिताब जीतकर स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज कराया। अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मनीषा ने राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। महाविद्यालय वापसी पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने इस उपलब्धि के लिए जोरदार स्वागत किया। प्राचार्य ने बताया कि अग्रवाल महाविद्यालय योग की दिशा में एक बढ़ती हुई संस्था है जहां विश्व कीर्तिमान से राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में अनेकों पदक प्राप्त करने तक का सफर तय कर चुका है। महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि बीते गत कुछ दिनों में हुई योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रतियोगिता में मनीषा ने अपने आयु वर्ग में स्वर्ण पदक लेकर के राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया जो कि पुणे महाराष्ट्र में नवंबर महीने में होनी है। विजेता खिलाड़ी मनीषा को हरियाणा राज्य खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर 10,000/- का नगद पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक जगबीर सिंह ने बताया कि महाविद्यालय की टीम हायर एजुकेशन हरियाणा के द्वारा आयोजित टीम ने भी तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन उपलब्धियों के लिए महाविद्यालय परिवार ने समस्त खिलाड़ियों को जोरदार स्वागत एवं उत्साह वर्धन के लिए प्रोत्साहित किया। इस आयोजन में समर्पण योग क्लब के अध्यक्ष डॉ. नरेश कामरा, डॉ. जगबीर, मोहित हुड्डा, योगा कोच श्याम आर्य सहित अग्रवाल समिति बल्लबगढ़ के सदस्य राकेश गुप्ता, दिनेश मंगला, दीपक, गौरव अग्रवाल समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
