फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय , बल्लबगढ़ में दिनांक 19.09.2022 को राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा SVEEP (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) प्रोग्राम के अंतर्गत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता के निर्देशन में निबंध लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसकी थीम “समावेशी , सुगम एवं सहभागी निर्वाचन की और अग्रसर” ( Making Election , Inclusive, Accessible and Participating) थी। स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है । लोकतांत्रिक सरकार को उत्तरदाई बनाने में सभी वर्ग, श्रेणी व समुदाय के मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व चुनाव को सरल व समावेशी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा जो प्रयास किए जा रहे है। उनके विषय में विद्यार्थियों को जागरुक करने के लिए ये प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयी। निबंध लेखन प्रतियोगिता में 35 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्रिया, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने पहला स्थान प्राप्त किया। आँचल, एमए अंग्रेज़ी की छात्रा ने दूसरा व सुदेशना, बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 13 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में शालु भाटी, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने पहला स्थान प्राप्त किया। गीतिका शर्मा, बीए द्वितीय वर्ष ने दूसरा व अशमिता, बीए द्वितीय वर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल की भूमिका ड़ा. रामचन्द्र, पुस्तकालय विभागाध्यक्ष, ड़ा. पूजा सैनी, संस्कृत विभागाध्यक्षा व श्री सुभाष, सहायक प्रोफेसर ने निभायी। विजेता छात्राओं को महाविद्यालय प्राचार्य जी ने बधाई दी। इस कार्यक्रम का आयोजन ड़ा. रितु विभागाध्यक्षा, राजनीति शास्त्र विभाग व कुमारी उदिता कुंडू, सहायक प्रोफेसर, राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा किया गया।
