फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविन्द्र मनचंदा निर्देशन में श्री अभिषेक शर्मा, अध्यक्ष वी सपोर्ट फाउंडेशन, विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड द्वारा संयुक्त रूप से स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत पौधरोपण अभियान चलाया गया। विज्ञान अध्यापक राजेश भाटी एवम आठवी कक्षा के छात्रों कृष्णा, कासिम, अंकित पांडेय, रोशन, विनित आदि ने वी सपोर्ट फाउंडेशन संस्था के सहयोग से विद्यालय में अशोका के पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि इस अवसर पर वी सपोर्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा ने विद्यालय को स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता बनाए रखने को दस कूड़ेदान भी दिये और विद्यालय को भविष्य में हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया। आज के वृक्षारोपण के कार्यक्रम में पंकज कुमार सदस्य, वी सपोर्ट फाउंडेशन, विद्यालय के पूर्व प्राचार्य कंवरभान, प्राध्यापक कंवरपाल तंवर, शमीम जावेद अमजद खान, अजय गर्ग, धर्मपाल, जसवीर आदि अध्यापक उपस्थित थे। जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि यह कार्यक्रम अध्यापक राजेश भाटी तथा अन्य अध्यापकों के सहयोग से संयोजित किया गया उन्होंने कहा की पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने के लिए समय समय पर पौधरोपण और पौधों के सुरक्षा करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। यदि मानव स्वस्थ रहना चाहता है तो उस पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता का संरक्षण तथा अधिकाधिक पौधे उगाने होंगे अन्यथा वायु प्रदूषण एवम प्रदूषण जनित बीमारियों और महामारी के प्रकोप से बचना असंभव हो जायेगा। प्राचार्य मनचंदा ने वी सपोर्ट फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों, सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों विशेषकर राजेश भाटी का सुंदर सहयोग के लिए बहुत बहुत आभार और धन्यवाद अर्पित किया।
