
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-46 के प्रधान राजसिंह बैंसला व केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर जी के प्रतिनिधि युवा भाजपा नेता संदीप चपराना के नेतृत्व में सेक्टर के मुख्य द्वार से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर महासचिव आर.के पंत,वरिष्ठ उपप्रधान धर्मबीर खटाना,सरंक्षक हीरा लाल शर्मा,कोषाध्यक्ष उपेन्द्र पाठक,सदस्य नवीन यादव,प्रमोद शर्मा,बृजेश कुमार,एनके गुप्ता व सरदार बलबीर झुमन सहित कई लोग उपस्थित थे। इस मौके पर प्रधान राजसिंह बैंसला और उनकी टीम ने सफाई कर्मचारियों को आरडब्लूए लिखित जैकेट भी वितरित की।
राजसिंह बैंसला ने कहा कि स्वच्छता का यह अभियान हमारे सांसद और केन्द्र में राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर के सहयोग से कराया जा रहा है। उन्होनें कहा कि सेक्टर को सुन्दर व स्वच्छ रखने के लिए वे समय समय पर सेक्टर के लोगों को जागरूक करते करते रहते है। स्वच्छ जगह पर लक्ष्मी निवास करती है और वातावरण भी खुशनुमा बना रहता है। संदीप चपराना ने कहा कि अपने घरों को जिस तरह हम साफ रखते है उसी तरह हमें अपने आस पास के इलाके को भी साफ रखना चाहिए। वातावरण स्वच्छ रहने के साथ साथ मन भी स्वच्छ रहता है और चारों और खुशहाली होती है।
आर.के पंत व धर्मबीर खटाना ने कहा कि इस सफाई अभियान में सेक्टर के हर भाग की सफाई की जाएगी जिसमें पार्क,गलियां व सडक़ किनारे लगी खरपतवार को भी हटाया जाएगा ताकि सेक्टर की सुन्दरता को चार चांद लग सके और यहां के लोगों को मच्छरों से राहत मिले।




