
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / एनआईटी स्थित खजानी वूमैनस वोकेशनल इस्ट्ीटयूट में तीन दिवसीय कलात्मक प्रदर्शनी के दूसरे दिन पुश अप में कई बार विश्व कीर्तिमान स्थापित कर गिनीज बुक ऑफ व्लर्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाले रोहतास चौधरी और टीवी एक्टर अंकित आर्य। दोनो ही गणमान्य अतिथि जैसे ही संस्थान में दाखिल हुए तो छात्राओं ने ताली बजाकर और पुष्प वर्षा कर उनका पूरे आदर सत्कार से स्वागत किया। कलात्मक प्रर्दशन में छात्राओं द्वारा बनाए गए परिधान और हाथों द्वारा बनाई गई विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों को देखकर अतिथियों ने भूरि भूरि प्रंशसा की और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर
ब्यूटी कल्चर की छात्राओं ने हेयरस्टाइल,नेल आर्ट,मेंहदी,हेयरकट,आई मेकअप आरै साड़ी डेपिंग के नए नए तरीके बताए। इसके अलावा बाईडल मेकअप में वाटरप्रूफ मेकअप,हेवी बेस और गिलीटरीज को भी छात्राओं पर डेमो करके दिखाया। ब्यूटी कल्चर की छात्राओं द्वारा तैयार की गई बाईडल बहुत ही सुन्दर लग रही थी और जो भी उन्हें देख रहा था तारीफ किए बिना नहीं रह सका। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर संजय चौधरी ने कहा कि हमारे संस्थान की छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है तभी तो यहां से कोर्स करने के बाद छात्राएं आज तरक्की के नए मुकाम हासिल कर रही है।




