
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / पृथला विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ बसपा नेता संदीप शर्मा पन्हेड़ा ने कहा है कि हर वर्ग का विकास करना मेरी प्राथमिकता में शुमार है और अगर लोगों ने अपना आर्शीवाद दिया तो वह जनसेवक नहीं बल्कि बेटा बनकर क्षेत्र के लोगों की सेवा में समर्पित रहेंगे।
श्री शर्मा गांव नरियाला में 11 लाख की लागत से एससी वर्ग के लिए बनने वाले भवन का शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गांव के गणमान्य लोगों ने बसपा नेता संदीप शर्मा का फूल मालाओं से स्वागत किया और उनके समक्ष गांव की समस्याएं भी रखीं। श्री शर्मा ने कहा कि पृथला विधानसभा क्षेत्र उनका परिवार है और इस क्षेत्र की वह लायक बेटे की तरह सेवा कर रहे है और समय-समय पर हर वर्ग के लोगों के लिए सरकार से विकास कार्याे की मंजूरी दिलवाने के लिए प्रयासरत रहते है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जो समस्याएं उन्हें बताई है, उन्हें लेकर वह संबंधित अधिकारियों से मिलकर उनका निराकरण करवाने का काम करेंगे। इस मौके पर गांव नरियाला सरपंच रामकुमार शर्मा, प्रकाश, रिन्कू शर्मा, सुखबीर, मेंबर संतराम शर्मा, मेंबर सुखवीर सिंह, देवीलाल,तेजराम, मूलचंद, रामकिशन, राजेंद्र , अमरसिंह, टेकचंद, देवीचरण, श्यामचरण, अशोक, बीरसिंह सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।




