टीकाकरण कराते हुए वरिष्ठ नागरिक
भारतीय गणतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत फरीदाबाद कालीबाड़ी सेक्टर 16 ने आज दिनांक 26 जनवरी 2022 को समाज के प्रत्येक वर्गों के लिए सामूहिक टीकाकरण की आयोजन किया है। पहली बार कालीबाड़ी में सरकार द्वारा अनुमोदित 15 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए भी टीकाकरण की व्यबस्था की गयी थी जिसमे समाज के युवा वर्गों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और लाभान्वित हुए। इसके अतिरिक्त सरकार के दिशानिर्देशों के तहत 60 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों (जिनकी दूसरी डोस लिए हुए नौ महीने पूर्ण हो चुके हैं) के लिए भी बूस्टर शॉट्स टीकाकरण को सुचारु रूप से संपन्न की गयी। साथ ही साथ योग्य लाभार्थियों के लिए पहली एवं दूसरी डोस की भी व्यबस्था थी। टीकाकरण की कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर बाद 3 बजे तक जारी रही। कालीबाड़ी के एक प्रबक्ता के अनुसार आज लगभग 84 लोग इस टीकाकरण से लाभान्वित हुए । फरीदाबाद कालीबाड़ी ने बताया की निकट भविस्य में जल्द ही फिर से टीकाकरण शिविर का आयोजन की जाएगी जिससे की समाज को कोविद महामारी के विरुद्ध अधिक से अधिक सुरक्षित की जा सके। टीकाकरण के समय कालीबाड़ी के अध्यक्ष श्री डी एस चक्रबोर्ती, उपाध्यक्ष श्री डी बसाक एवं एस चटर्जी, संयुक्त सचिव श्री ए के पंडित एवं श्री एस सी देब सरकार, कोषाध्यक्ष श्री डी घोष, वरिष्ठ सदस्य श्री ए गांगुली एवं सदस्य श्री सौरभ इत्यादि उपस्थित थे और इस महान कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न करने में अपना योगदान दिया। फरीदाबाद कालीबाड़ी के युवा सदस्य मास्टर सौनिक, मास्टर सत्यम, मास्टर दुष्ठु का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
