फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
8th अंडर 16 नाईट मेंटोर कप का फाइनल मैच स्पोर्ट्स लैंड क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड फरीदाबाद में खेला गया और यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी और वर्षा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया । इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने वर्षा क्रिकेट अकादमी को 7 विकेट से हराया I यह मैच 20 – 20 ओवर का था और वर्षा क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । वर्षा क्रिकेट अकादमी टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने ओवर 20 में 8 विकेट पर 107 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए निखिल ने 39 रन , जतिन ने 19 रन , विजय ने 16 रन , सुनील ने 13 रन बनाए I रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की और से गेंदबाजी करते हुए समीर खान ने 3 विकेट , युवराज और आशीष व् यश और ऋषभ ने 1 -1 विकेट ली I इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने 17.3 ओवर में 3 विकेट पर 108 रन बनाकर जीत हासिल की I टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए कुणाल कौशिक ने 34 रन , यश अधाना ने 33 रन , समीर खान ने 28 रन बनाए । वर्षा क्रिकेट अकादमी टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए विजय ने 2 विकेट , आदित्य ने 1 विकेट ली I इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समीर खान को दिया गया (रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
