फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के पंजाबी वाड़ा को नाली मुक्त बनाने के कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि अब पंजाबी वाङा नाली मुक्त होगा, यहाँ पर आधुनिक तकनीकी से सिवरेज व्यव्स्था तथा स्वच्छ पेयजल सप्लाई की लाइनें डाली जाएगी। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज शनिवार को करीब 87 लाख की लागत से सीवर और पानी के कार्य की शुरुआत स्थानीय लोगों के हाथों नारियल तुड़वाकर कर कार्य का मुहूर्त किया। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम से पहले सीवर लाइन डालने के कार्य को पूरा किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश में लोगों के लिए चहुमुखी विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं। देश और प्रदेश के हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के सहयोग से बल्लभगढ़ में भी चहुमुखी विकास कार्य तेज गति से करने का प्रयत्न किया जा रहा है।आपकों बता दें पंजाबी बाड़ा के लोगों में करीब 50 साल पुरानी सीवर लाइन को बदले जाने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर देखने को मिली। लोगों ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का आभार जता कर तहेदिल से शुक्रिया अदा किया।परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी स्थानीय लोगों को आश्वासन देकर कहा कि बल्लभगढ़ शहर में विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। यमुना से मीठा रैनीवेल का पानी की सप्लाई बल्लभगढ़ में की जा रही है। जरूरत पड़ेगी तो और भी पानी की क्षमता बढाएगे।उन्होंने कहा कि पंजाबी बाड़ा के बाद ब्रह्मणवाड़ा को भी नाली मुक्त किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, निवर्तमान पार्षद दीपक यादव,पारस जैन,लखन बैनीवाल,राहुल गोयल,महेश गोयल, मास्टर तेजपाल,हरिचंद छाबड़ा,बॉबी अरोड़ा,अनिल कालरा, सीपी धवन, राजपाल आर्य,सोनू ठुकराल,प्रताप भाटी,पुरनलाल शर्मा,अभिषेक दीक्षित,सुषमा यादव बिल्लू पहलवान,योगेश मंगला सहित कालोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
