
सोजन्य से अग्रवाल कॉलेज
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
इस कार्यशाला का आयोजन जनरल सेक्रेटरी अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ श्री दिनेश गुप्ता जी, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता और विंग-1 प्रभारी डॉ. अजीत यादव के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यशाला का क्रियान्वन वाणिज्य विभाग की डॉ. डिंपल ने किया। कार्यशाला का आयोजन और समन्वय डॉ. सीमा मलिक, डॉ. सचिन गर्ग, सुश्री अनीता और सुश्री मोहिनी ने किया। सत्र के वक्ता आईसीएआई, फरीदाबाद के पूर्व अध्यक्ष सीए नितेश पाराशर थे।
कार्यशाला की शुरुआत विभिन्न विभागों के प्रमुखों द्वारा वक्ता को पुष्पांजलि स्वागत के साथ किया ।इस सत्र को इंटरैक्टिव बनाने के लिए मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों से कुछ प्रश्न पूछकर सत्र की शुरुआत की। मुख्य वक्ता ने ट्रेडमार्क, पेटेंट और कॉपीराइट पर विभिन्न केस स्टडी और लाइव उदाहरण बताए। उन्होंने बताया कि आजकल आईपीआर क्यों महत्वपूर्ण है और हम ऑनलाइन पंजीकरण कैसे कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से विभिन्न प्रश्न पूछे और छात्रों ने बहुत अच्छे से उत्तर दिए। यह सत्र बहुत ही संवादात्मक था और इस कार्यशाला में 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
इस कार्यशाला में वाणिज्य और कंप्यूटर विज्ञान विभाग के संकाय सदस्यों के साथ- साथ छात्रों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. डिंपल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।







