
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
22th रविंदर फागना शनिवार मिक्स कॉरपोरेट क्रिकेट लीग का मैच कृष्णा नर्सिंग होम और नेक्सस स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया । यह मुकाबला पाली रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी स्थित मैदान पर खेला गया . इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 20 – 20 ओवर का था और यह मैच नेक्सस स्टार क्रिकेट क्लब ने कृष्णा नर्सिंग होम को 5 विकेट से हराया । कृष्णा नर्सिंग होम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्यण लिया । कृष्णा नर्सिंग होम की और बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 142 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए समीर खान ने 56 रन , इंजमुमल हक़ ने 26 रन , अर्जुन ने 17 रन बनाए | कृष्णा नर्सिंग होम की और से गेंदबाजी करते हुए योगेश और पुनीत ने 2 – 2 विकेट ली , आनंद और अजय ने 1-1 विकेट ली । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए नेक्सस स्टार क्रिकेट क्लब ने 12.5 ओवर में 5 विकेट में 143 रन बनाकर जीत हासिल की । टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए अमन ने 81 रन , राहुल मालिक ने 43 रन बनाए । कृष्णा नर्सिंग होम टीम की और से गेंदबाजी करते हुए पवन ने 3 विकेट , अनुज ओर प्रमोद ने 1 – 1 विकेट ली . इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमन को दिया गया (नेक्सस स्टार क्रिकेट क्लब)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com






