करण डेढा रहे मैन ऑफ़ दा मैच
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे .
क्रगबुज़ज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच पी.के स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया । यह मुकाबला नई दिल्ली दा डोम क्रिकेट मैदान पर खेला गया I इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40 – 40 ओवर का था और यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पीके स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराया । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्यण लिया । पीके स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी टीम की और बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 39.3 ओवर में 10 विकेट पर 171 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए पार्थ ने 32 रन , आदित्य त्यागी ने 30 रन , आदित्य ने 28 रन , अग्रिम ने 18 रन बनाए | रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी टीम की और से गेंदबाजी करते हुए करण डेढा ने 3 विकेट , संदीप और सार्थक ने 2 – 2 विकेट , हितेश और हर्ष फागना व् हरीश भड़ाना ने 1 – 1 विकेट ली । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने 21.1 ओवर में 2 विकेट पर 175 रन बनाकर जीत हासिल की । टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए हितेश सौरोत ने 71 रन , करण डेढा ने 41 रन , विनय यादव ने 27 रन , मोहित ने 25 रन बनाए । पीके स्पोर्ट्स क्रिकेटअकादमी टीम की और से गेंदबाजी करते हुए भावेश ने 2 विकेट ली I इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार करण डेढा को दिया गया (रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी)

किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 8595829963
jantantratoday2022@gmail.com
