फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय फरीदाबाद के कॉमर्स विभाग द्वारा शेयर बाजार के माध्यम से धन सृजन...
17वें मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज-2024 का समापन, बेन एंड गॉज़ (दिल्ली) ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी


17वें मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज-2024 का समापन, बेन एंड गॉज़ (दिल्ली) ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) में चल रहे मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज कप के 17वें संस्करण कारविवार को समापन हो गया। क्रिकेट की चैंपियंस ट्रॉफी पर बेन एंड गॉज़ (दिल्ली) टीम ने कब्जा जमाया।ग्रैंड फिनाले में बतौर मुख्य अतिथि श्री विकास माटा,प्लांट हैड, हीरो मोटर कोर्प- गुरुग्राम व धारूहेड़ा मौजूद रहे। इस मौके पर डॉ. प्रशांत भल्ला, अध्यक्ष, एमआरईआई; डॉ. अमित भल्ला, उपाध्यक्ष, एमआरईआई; श्री राजीव कपूर,एमडी एमआरईआई व सीईओ एमआरवीपीएल; डॉ. एनसी वाधवा, महानिदेशक, एमआरईआई; डॉ. संजय श्रीवास्तव – उपकुलपति एमआरआईआईआरएस; श्री सरकार तलवार – निदेशक, खेल, एमआरईआई; सहित मानव रचना के वरिष्ठ गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एसईसी – आरजेएमटी इंजीनियरिंग (फरीदाबाद) और बेन एंड गॉज़ (दिल्ली) टीमों के बीचखेला गया। बेन एंड गॉज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।16 ओवर के इस मैच में टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए।टीम से प्रांजल सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 48 रनों का योगदान दिया।आरजेएमटी से गेंदबाजी करते हुए शिवम शर्मा ने तीन विकेट लिए।जवाबी पारी में एसईसी – आरजेएमटी इंजीनियरिंग की टीम 12वें ओवर में 143 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।टीम से सुनील ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। बेन एंड गॉज़ ने 93 रनों से जीत हासिल की। बेन एंड गॉज़ से प्रांजल ने ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब जीता।आरजेएमटी से अविनाश प्रताप टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और आरजेएमटी से सुनील टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने। बेन एंड गॉज़ से नवनीत को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ फील्डर चुना गया।टीसीएस टीम से मनीष देशवाल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने और इसी टीम से राहुल कालरा को आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के लिए स्पेशल पुरस्कार मिला। टीम इंडियन ऑयल (आरएंडडी) को फेयर प्ले ट्रॉफी प्रदान की गई। डॉ. प्रशांत भल्ला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “इस टूर्नामेंट के साथ, हमारे संस्थापक दूरदर्शी का दृष्टिकोण जुड़ा हुआ है।प्रतिभागियों के बीच निष्पक्ष खेल, सौहार्द, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना ही इस टूर्नामेंट का मकसद है। डॉ. अमित भल्ला ने कहा, “डॉ. ओपी भल्ला ने एक मंच पर शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने की दृष्टि से इस टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। हमें खुशी है कि, हम एक साथ मिलकर अपने संस्थापक के सपनों को पूरा कर रहे हैं।” श्री विकास माटा ने कहा,”मानव रचना क्रिकेट चैलेंज सिर्फ के एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि टीमवर्क को प्रोत्साहित करने का जरिया है। आज जिस तरह दोनों टीमों ने मिलकर खेल भावना के साथ खेला और एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया उसे देखकर काफी खुशी हुई।” डॉ. संजय श्रीवास्तव ने कहा, “ऐसे टूर्नामेंटों में भाग लेने से कॉर्पोरेट व्यक्तियों को आपसी सौहार्द बढ़ाने और तरोताजा होने का एक मूल्यवान अवसर मिलता है। साथ ही क्रिकेट के मैदान पर आपसी कौशल विकास के लिए भी एक मंच मिलता है।” श्री सरकार तलवार ने खेल और शिक्षा दोनों को एक साथ बढ़ावा देने में मानव रचना की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “इस तरह के प्रयास संस्थान के भीतर सभी की सामूहिक प्रेरणा और उद्योगों के सहयोगात्मक समर्थन से ही संभव हैं।” 2024 में आयोजित हुए टूर्नामेंट में दिल्ली-एनसीआर से 24 प्रमुख कॉरपोरेट टीमों ने प्रतिस्पर्धा की।इनमें मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (गुरुग्राम), जेसीबी इंडिया लिमिटेड (बल्लभगढ़), टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (नोएडा),हीरो मोटोकॉर्प इंडिया लिमिटेड (गुरुग्राम), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया लिमिटेड (गुरुग्राम), वेव इंफ्राटेक (नोएडा), एसईसी – आरजेएमटी इंजीनियरिंग (फरीदाबाद), सर्वोदय हॉस्पिटल (फरीदाबाद), नॉर-ब्रेमसे (पलवल), एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड (फरीदाबाद), एकॉर्ड हॉस्पिटल (ग्रेटर फरीदाबाद), मीडिया इलेवन (दिल्ली), मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (फरीदाबाद), एनएचएआई (दिल्ली)...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे फरीदाबाद,16 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 की...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में “राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रत्यायन परिषद“के अंतर्गत महाविद्यालय के बाहरीय मूल्यांकन हेतु एक...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे इंडियन ऑयल (आर एण्ड डी) फरीदाबाद द्वारा शिरडी साई बाबा स्कूल सेक्टर 86 फरीदाबाद को एक बस...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे फरीदाबाद/बल्लभगढ़,16 मार्च। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि ई- टैण्डर के जरिये वित्त वर्ष 2024-2025...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह के दिशा-निर्देश पर भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि सभी अधिकारियो और कर्मचारियों को...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज शुक्रवार को स्थानीय नेहरू राजकीय महाविद्यालय में...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे नरेंद्र जैन ने कहा कि इस बार भी कृष्णपाल गुर्जर जी पिछली बार से भी...














