फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
प्राचार्य डॉo कृष्णकांत जी के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ और एंटरप्रेन्योर्स फॉर गर्ल्स के संयुक्त तत्वावधान में “मिनी बाज़ार” का आयोजन किया गया . ‘महिला उद्यमी (वुमेन एंटरप्रेन्योर्स): आत्मनिर्भरता की तरफ़ एक कदम’ शीर्षक को लेकर आज के कार्यक्रम का आग़ाज़ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया .
आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में अहम योगदान के लिए आत्मनिर्भरता पर ज़ोर देते हुए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन समय समय पर किया जाता है I इस अवसर पर प्राचार्य जी ने विद्यार्थियों को स्वाभिमान के साथ आत्मनिर्भर होने का सन्देश दिया . मुख्य अतिथि श्री राजीव चावला, चेयरमैन, आईएमएसएमई ऑफ़ इण्डिया से रहे .
अतिथि ने अपने वक्तव्य में प्राचार्य के इस कदम की सराहना की और इस तरह के आयोजन करते रहने में सहयोग का आश्वासन दिया . इस अवसर पर आईएमएसएमई ऑफ़ इण्डिया तथा अग्रवाल महाविद्यालय के बीच एक समझौता ज्ञापन हुआ . इससे महाविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार उन्मुख बनाया जाएगा .
मुख्य अतिथि के करकमलों से मिनी बाज़ार का उद्घाटन किया गया . मिनी बाज़ार में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी पाक क्रिया व हस्त कला का प्रदर्शन किया . इसमें 14 प्रकार के स्टाल लगाए गए जिसमें चाट-पपड़ी, टिक्की, बिरयानी, गोल गप्पे, दही भल्ले, मोमोज़, चीला इत्यादि थे . इन 14 स्टाल में से प्रथम स्थान पर स्टाल नं. 2 मोमोज़ (ज्योति, अंजलि, कोमल), द्वितीय स्थान पर स्टाल नं. 5 पर चीला (अंजलि शर्मा, राजकुमारी, हिमानी) तथा तृतीय स्थान पर स्टाल नं. 14 हस्तकला (अलका) रही . मंच सञ्चालन इतिहास विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुप्रिया ढांडा ने किया . निर्णायक मंडल की भूमिका श्रीमती जया गोयल, श्रीमती प्रियंका मदान, श्रीमती अलीशा धंजल, डॉ. के.एल. कौशिक एवं डॉ संजीव गुप्ता रहे . डॉ. गीता गुप्ता व डॉ. रेखा सैन (प्रभारी, महिला प्रकोष्ठ) और पूजा की देख रेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया . श्रीमती कमल टंडन, डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. इनायत, डॉ. पूजा सैनी, डॉ. शिल्पा गोयल और श्री मनमोहन सिंगला के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ .
