कार्यक्रम के अंत में सभी सेल्क्टड बच्चे एवं प्रैक्टिस वाईब डांस स्टूडियो , लाइव आर्ट्स स्टूडियो के सदस्य
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
प्रैक्टिस वाईब डांस स्टूडियो , महाराष्ट्र मित्र मंडल एवं फोटो जनर्लिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से डांस फॉर वुमन के पहले चरण के ऑडिशन होली फेथ पब्लिक स्कूल में रखे थे , जिसमे 15 बच्चो का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया था.
उसी कड़ी में दूसरे चरण के ऑडिशन का आयोजन जवाहर कॉलोनी स्थित लाइव आर्ट्स डांस अकादमी में किया गया जिसमे कुल 55 बच्चो ने भाग लिया एवं महिलाओ ने भी भाग लिया जिसमे रूपा दास की प्रस्तुति ने सभी जज का मन मोह लिया . परमिन्द्र कोर ने एक पंजाबी गीत पर प्रस्तुति दी. जजमेंट दे रहे अक्षय बलवीन और दीक्षा ने इन दोनों महिलाओ को सीधा फाइनल राउंड के लिए सलेक्ट किया एवं दोनों महिलाओ का उत्साह देख ऑडिशन देने आए सभी बच्चे एवं महिलाये उत्साह से भर उठी.
ऑडिशन के अंत में चयन किए हुए बच्चो को सम्बोधित करते हुए प्रैक्टिस वाईब डांस स्टूडियो के संस्थापक अक्षय पांचाल ने कहा की सभी को फाइनल राउंड में थीम बेस प्रस्तुति देनी है जो की वीमेन बेस्ड होनी चाहिए . उन्होंने सभी बच्चो को यह भी कहा की उन्हें कही भी प्रस्तुति या डांस में मदद जरूरत महसूस हो तो वे सभी निसंकोच उन्हें कॉल कर उनसे बात कर सकते है .
इस आयोजन को सफल बनाने में फर्स्ट स्टेप डांस स्टूडियो से पंकज जी एवं लाइव आर्ट्स डांस स्टूडियो का भरपूर सहयोग रहा .
इस कार्यक्रम में जजमेंट पर रहे अक्षय , बलवीर और दीक्षा . कार्यक्रम में लाइव डांस स्टूडियो के फाउंडर रोहित , राहुल दीवान, कविता और संदीप मोजूद रहे वही प्रैक्टिस वाईब डांस स्टूडियो से रोहित , रमाकांत , हेमंत उपस्थित रहे .
डांस फ़ॉर वीमेन कंपटीशन का ग्रैंड फिनाले 5 मार्च को दिल्ली पब्लिक स्कूल बल्लभगढ़ में आयोजित किया जाएगा .
