युवा नेता कविश सलूजा
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
बिजनेसमैन के साथ-साथ राजनीति और समाजसेवा में रुचि रखने वाले युवा नेता कविश सलूजा पर हरियाणा यूथ कांग्रेस ने भरोसा जताया है। आपको बता दें कि कविश सलूजा को हरियाणा मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। वहीं कविश फरीदाबाद के रोटरी मिडटाउन नेक्स्ट के प्रेसिडेंट भी हैं और साथ ही फरीदाबाद के सेक्टर 15 आरडब्ल्यूए के वर्तमान में कोषाध्यक्ष भी हैं ।
युवा नेता कविश को राजनीती विरासत में मिली है। उन्होंने बताया कि उन्हें जो जिम्मेवारी पार्टी द्वारा सौंपी गई है वह उसे पूरी निष्ठा व लगन के साथ निभाएंगे। वहीं पार्टी के हित में कार्य करते हुए कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे।।
नवनियुक्त प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर कविश ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, वरुण पांडे – नेशनल इंचार्ज मीडिया डिपार्टमेंट, श्रीनिवास बीवी – यूथ कांग्रेस प्रेसीडेंट, कृष्ण अल्लावारू – इंडियन यूथ कांग्रेस इंचार्ज, दिव्यांशु बुधिराजा – हरियाणा यूथ कांग्रेस प्रेसीडेंट, शिवि चौहान – हरियाणा यूथ कांग्रेस इंचार्ज, सत्यवान गहलोत – हरियाणा यूथ कांग्रेस इंचार्ज के प्रति आभार जताया।
