फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 18A के प्रधान पद के लिए चुनाव हुए । जिसमें कुलदीप सिंघल जी को सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया । उनके समक्ष चंद्र प्रकाश गोयल जी ने प्रधान पद के लिए पर्चा भरा था पर चुनाव के दिन उन्होंने अपना नामांकन वापस लेकर कुलदीप सिंघल जी को पुनः प्रधान बनाने का समर्थन दे दिया । लखदीप वैद्य जी इस चुनाव के चुनाव अधिकारी थे । कुलदीप सिंघल जी ने पुनः प्रधान बनने पर सभी सेक्टर वासियों धन्यवाद किया ।
कार्यक्रम के अंत में नरेंद्र जैन, विकास जैन, दिनेश सदाना , आशीष गुप्ता ने कुलदीप सिंघल को पुनः प्रधान बनने पर हार्दिक बधाई दी .
