फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे .
नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने आम जनता द्वारा विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाई करने तथा आम जनता द्वारा बाजारों की पगडंडियों, दुकानों के सामने, सड़क के दोनों ओर तथा सार्वजनिक स्थानों पर गैर-कानूनी तरीके से जिन कब्जो को कुछ समय पहले निगम द्वारा अथवा एसे व्यक्तियों द्वारा स्वयं हटाया गया था, उन जगहों पर पुनः कब्जा करने की रिर्पोट नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव को मिली एवं नगर निगम आयुक्त द्वारा इन सब कब्जो को सख्ती से हटाने के आदेश दिये .
नगर निगम आयुक्त ने कहा कि नगर निगम की सरकारी जमीनों, बाजारों की पगडंडियों, दुकानों के सामने, सड़क के दोनों ओर तथा सार्वजनिक स्थानों पर गैर-कानूनी तरीके से पुनः किये गये अतिक्रमणों को बरदाश्त नहीं किया जायेगा और इन कब्जो को हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिये कि वे हर वार्ड में एक प्रभावी कार्य योजना बनाऐं और उस पर सख्ती से अमल करें। इसके अतिरिक्त आयुक्त ने विभिन्न प्रकार की अनमियताओं जैसे कि गंदगी फैलाना, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा जलाना, निर्माण के सामान को सड़क के किनारे खुले मे रखना, बिना ढके वाहन में लाना और ले जाना, जनरेटर सेट को खुले में चलाना आदि पर प्रभावी चालान करने के लिये संबंधित अधिकारियों को आदेश दिये।
नगर निगम आयुक्त ने आम जनता से आग्रह किया है कि यदि किसी भी स्थान अथवा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण या अवैध कब्जें होते दिखाई दें या कोई और गलत गतिविधी दिखाई दे तो आमजन ’फरीदाबाद 311’ ऐप पर उसकी शिकायत कर सकते है जिस पर नगर निगम द्वारा आवश्यक कार्यवाई तुरन्त की जाएगी।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 8595829963
jantantratoday2022@gmail.com
