
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
सामाजिक दायित्व के निर्वहन के अंतर्गत अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के एनसीसी अधिकारी व संस्कृत विभाग की प्राध्यापिका डॉ पूजा सैनी द्वारा अडॉप्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, साहूपुरा, बल्लभगढ़ में व्याख्यान दिया गया। यह व्याख्यान विद्यालय के दसवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दिया गया। इस व्याख्यान का आयोजन अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी के कुशल नेतृत्व एवम् मार्गदर्शन में हुआ।
व्याख्यान विषय: “स्कूल के उपरांत महाविद्यालय में प्रवेश एनसीसी के बारे में जागरूक” करना था। डॉ पूजा सैनी ने अपने वक्तव्य में बताया की स्कूली शिक्षा के उपरांत जब आप महाविद्यालय में प्रवेश करोगे तो कुछ मुख्य बातों का आपको ध्यान रखना है। सर्वप्रथम एक उच्च व आदर्श महाविद्यालय का चयन तदुपरांत अपने लक्ष्य को साकार करने हेतु उचित विषयों का चयन करना साथ ही साथ महाविद्यालय में होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों से अवगत कराया। महाविद्यालय में प्रवेश के उपरांत आप अनेक सामाजिक दायित्व का निर्वहन भी कर सकते हैं जो कि आपको एनसीसी, एनएसएस, वाईआरसी के अंतर्गत करने होंगे। साथ ही अग्रवाल महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट सिमरन ने स्कूल के छात्र- छात्राओं को एनसीसी का लक्ष्य और उद्देश्य बताकर एनसीसी की तरह उनका ध्यान आकर्षित किया l
अंत में विद्यार्थियों ने व्याख्यान के विषय से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य वक्त्री डॉ० पूजा सैनी ने व्याख्यापूर्ण विवरण दिया।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, साहूपुरा, की कॉमर्स विभाग की प्राध्यापिका श्रीमती रजनी ने अंत में डॉ पूजा सैनी का इस प्रेरक व्याख्यान हेतु आभार प्रकट किया।







