
अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय, बल्लभगढ़ द्वारा महाविद्यालय की प्रयोगशाला में नैनो टेक्नोलॉजी में नवीन उन्नति विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता के संरक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. प्रमोद कुमार, भौतिकी विभाग, जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाई एम सीए, फरीदाबाद हैं। डॉ. देवेंद्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और स्पीकर डॉ. प्रमोद कुमार का परिचय सभी से कराया।
डॉ. प्रमोद कुमार ने नैनो प्रौद्योगिकी की हालिया प्रगति पर व्याख्यान दिया है। उन्होंने छात्रों को बल्क और नैनो कणों के बीच के अंतर को समझाया और नैनो कणों के संश्लेषण और लक्षण वर्णन के विभिन्न तरीकों पर भी प्रकाश डाला। श्री रविन्द्र जैन, डॉ. ए.एस. यादव एवं डॉ. संजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। आधुनिक तकनीक पर आधारित इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों को अनुसंधान के क्षेत्र में काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।







