फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता के दिशा निर्देशन में ‘संचार कौशल एवं व्यक्तित्व विकास’ पर एक विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती ईशा गांधी, स्पोकन इंग्लिश एक्सपर्ट एंड सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर, क्यूरियो प्राइवेट लिमिटेड ने विद्यार्थियों को बताया की कैसे निरंतर प्रयास से कम्युनिकेशन स्किल्स को बेहतर व प्रभावशाली बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से परिचय देने का सही तरीका सांझा किया। प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने कॉरपोरेट सेक्टर में संचार कौशल व व्यक्तित्व की महता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रोजगारपरक शिक्षा के लिए विधार्थी का सतत विकास जरूरी है।
इस अवसर अंग्रेजी भाषा क्लब व युवा महिला लेखक क्लब द्वारा आयोजित निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य महोदय ने सभी विजेताओं व आयोजन समिति को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
इस पर श्रीमती कमल टंडन विभागाधक्ष्या अंग्रेजी, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. गीता गुप्ता व डॉ. सारिका कंजलिया, डॉ. इनायत चौधरी, सुभाष कैलोरिया, श्रीमती विजया व शैली उपस्थित रहे।
