
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में जनवरी 2023 से महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब और यूथ रेडक्रॉस द्वारा प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय युवा दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है l इस कार्यक्रम के अंतर्गत 12 जनवरी 2023 को एक स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें बादशाह खान अस्पताल से आए डॉ. महेंद्र साहनी (रिटायर्ड कर्नल, थल सेना) और काउंसलर सुश्री संगीता वक्ता के रूप में उपस्थित थे।
उन्होंने महाविद्यालय सभागार में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स के कारणों, भ्रांतियों व रोकथाम के तरीकों से अवगत कराया l इसके साथ-साथ स्वयंसेवकों द्वारा एचआईवी एड्स जागरुकता को लेकर रैली का भी आयोजन किया गया l इस पखवाड़े के अंतर्गत एचआईवी एड्स जागरूकता विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे नेल आर्ट, पोट पेंटिंग और मास्क मेकिंग भी कराई गई जिसमें 47 प्रतिभागियों ने भाग लिया l
निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. रामचंद्र लाइब्रेरियन, सुभाष कैलोरिया, यूथ रेडक्रॉस काउंसलर तथा डॉ. सुप्रिया डांडा, एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी ने अहम भूमिका निभाई। नेल आर्ट में छमा एमएससी मैथ्स फाइनल ने प्रथम, खुशी बीएससी मैथ्स ऑनर्स सेकंड ईयर ने दूसरा, ईशा बीकॉम फर्स्ट ईयर ने तीसरा तथा अख्तरी व मुस्कान बीकॉम फर्स्ट ईयर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। मास्क मेकिंग प्रतियोगिता में काशिश बीकॉम फर्स्ट ईयर ने प्रथम, नेहा बीकॉम फर्स्ट ईयर ने दूसरा, दिया बीसीए फर्स्ट ईयर ने तीसरा तथा हरबती बीकॉम फर्स्ट ईयर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया ।
पोट पेंटिंग प्रतियोगिता में स्वाति एमएससी मैथ्स फाइनल ने प्रथम, साक्षी बीकॉम फर्स्ट ईयर ने दूसरा, ईशा गोयल बीकॉम ऑनर्स सेकंड ईयर ने तीसरा तथा मानसी बीएससी मैथ्स ऑनर्स फाइनल व भूमिका बीकॉम ऑनर्स सेकंड ईयर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. जयपाल सिंह (संयोजक, यूथ रेड क्रॉस) की देखरेख में श्रीमती नेहा गोयल (समन्वयक, रेड रिबन क्लब) तथा श्रीमती पूजा (समन्वयक, यूथ रेड क्रॉस) द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी ने आयोजक मंडल व विजेताओं को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दीl







