
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
साईं मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सौ से अधिक लोगों को रजाई वितरित की गई । भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री पंकज सिंगला जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । संस्था के संस्थापक नरेंद्र जैन ने बताया की संस्था द्वारा हर वर्ष रजाई वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें सैकड़ों लोगों को रजाई एवं कंबल दिए जाते हैं । पंकज सिंगला जी ने संस्था के प्रधान जतिन गर्ग जी को इस तरह के नेक कार्य के आयोजन पर हार्दिक बधाई दी और अपनी ओर से संस्था को हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया ।
कार्यक्रम में पंडित विनय पांडे , नवीन कुमार एवं ब्रह्मानंद शर्मा जी विशेष तौर पर उपस्थित थे







