
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
शिक्षा विभाग के आदेशानुसार राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में परामर्श, मनोवैज्ञानिक एवम मेंटल हेल्थ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।
विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि भारत में मनोवैज्ञानिक और मानसिक स्वास्थ्य विकार होने को कथित तौर पर शंका की दृष्टि से देखा जाता है और जो लोग मनोवैज्ञानिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी विकारों से पीड़ित हैं उनकी ओर ध्यान नहीं दिया जाता और वे समाज की मुख्यधारा से कटे रह जाते हैं।
एक अनुमान के अनुसार आत्म अनुशासन और इच्छाशक्ति की कमी के परिणामस्वरूप मनोवैज्ञानिक और मानसिक विकार उत्पन्न हुए हैं। मानसिक स्वास्थ्य के उपचार में इससे जुड़े अभिशाप के साथ पहुँच, आर्थिक सामर्थ्य और जागरूकता की कमी बड़ी बाधा उत्पन्न करते हैं। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि सभी का और विशेष रूप से विद्यार्थियों का मनोवैज्ञानिक और मानसिक स्वास्थ्य देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ के अनुसार रोग या दुर्बलता का उपचार, शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक तरीकों से अच्छी प्रकार से किया जा रहा है।
मानसिक स्वास्थ्य को परिभाषित करने में यह कहा जा सकता है कि इस से एक व्यक्ति को अपनी क्षमताओं का पता चलता है यह आत्मविश्वास आता कि वे जीवन के तनाव के साथ सामना कर सकते हैं। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित काउंसलर क्षमा रानी ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी टिप्स भी सांझा किए। उन्होंने कहा कि अच्छा मानसिक संतुलन अपने या अपने समुदाय के लिए योगदान करने में सक्षम हो सकता हैं।
इस सकारात्मक अर्थ में यह भी माना जा सकता है कि इस दुविधा से लड़कर और जीतकर मानसिक रूप से स्वस्थ्य व्यक्ति अच्छी तरह से किसी भी कार्य को कर सकता है। अतः यह एक समुदाय के प्रभावी संचालन के लिए नींव है। जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि मानसिक अस्वस्थता के कारण सामाजिक समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं जैसे बेरोजगार, बिखरे हुए परिवार, गरीबी, नशीले पदार्थों का दुर्व्यसन और संबंधित अपराध। मानसिक अस्वस्थता रोगनिरोधक क्रियाशीलता के ह्रास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अवसाद से ग्रस्त चिकित्सकीय रोगियों का हश्र बिना अवसाद से ग्रस्त रोगियों से अधिक बुरा होता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने और बढ़ावा देने में सरकारों को सहयोग प्रदान करता है।मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए प्रमाण का मूल्यांकन किया है और सरकारों के साथ इस जानकारी को बांटने और प्रभावकारी रणनीतियों को नीतियों और योजनाओं में एकीकृत करने के लिए काम कर रहा है।
प्राचार्य मनचंदा ने वरिष्ठ प्राध्यापक राजीव लाल सहित सभी स्टाफ सदस्यों का सुंदर आयोजन के लिए स्वागत किया और छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति का सामना संयम और साहस एवं प्रेजेंस ऑफ माइंड से करने के लिए कहा। उन्होंने काउंसलर क्षमा रानी का विशेष आभार और धन्यवाद प्रकट किया।







