
परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ की आन बान शान और पहचान शहीद राजा नाहर सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए सरकार से जगह की मंजूरी लेकर एक और सौगात दी है।
बता दें कि भारतीय जाट समाज रजि बल्लभगढ़ ने करीब 2 महीने पहले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा से मांग की थी, कि बल्लभगढ़ की पहचान शहीद राजा नाहर सिंह के नाम से है और उनकी प्रतिमा शहर में लगाना चाहते हैं। भारतीय जाट समाज बल्लभगढ़ की मांग को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने यह प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था ।
सरकार ने हरियाणा टूरिस्ट कांप्लेक्स बल्लभगढ़ में राजा नाहर सिंह महल में शहीद राजा नाहर सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए स्वीकृति दे दी है।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार शहीदों के सम्मान में सदैव आगे रही है और बल्लभगढ़ शहीद राजा नाहर सिंह की नगरी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने राजा नाहर सिंह से जुड़ी रानी की ऐतिहासिक छतरी पर भी करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कराया है,जिसका उद्घाटन भी जल्द ही किया जाएगा।







