
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
शहर में इन दिनों चोरों का आतंक चरम पर है। आये दिन कहीं न कहीं वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है।बीती रात फरीदाबाद के एसजीएम नगर एफ ब्लॉक में एक वाहन चोरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक एसजीएम नगर एफ ब्लॉक में रहने वाले विनय शर्मा की कन्ट्रा गाड़ी चोरी हो गयी है। उन्होंने बताया की वह रात को अपनी गाडी को शमशान घाट के पास गली में खड़ी करके गए थे सुबह जब वह अपने काम के लिए अपनी गाडी के पास गए तो गाड़ी नहीं थी। उन्होंने आस – पास सभी जगह देखा पर गाड़ी कही नज़र नहीं आयी। जिसकी सुचना उन्होंने पुलिस चौकी सेक्टर 21 डी में दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छानबीन की कार्यवाही शुरू कर दी है।







