फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल वैश्य समाज फरीदाबाद के तत्वाधान में ताऊ देवीलाल वृद्ध आश्रम एनआईटी फरीदाबाद में दवाई एवं फल वितरित किए गए । कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल वैश्य समाज वार्ड नंबर 34 के प्रधान नरेंद्र जैन द्वारा किया गया । कार्यक्रम में अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश संगठन मंत्री केदारनाथ अग्रवाल विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद थे । केदारनाथ अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज के द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर , नेत्र जांच शिविर एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है । कार्यक्रम में ताऊ देवीलाल आश्रम के चेयरमैन किशन बजाज एवं अन्य लोग मौजूद थे ।
