फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में हिंदी एवं अर्थशास्त्र विभाग तथा ब्राइट कैरियर मेकर आई ए.एस एकेडमी के संयुक्त
तत्वावधान में स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के लिए एक कैरियर सलाह सम्बन्धी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० कृष्णकांत गुप्ता की सदप्रेरणा से महाविद्यालय में विद्यार्थियों के भविष्य में रोजगार संबंधी
अनेकानेक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। स्ववितीय संभाग के प्रभारी डॉ संजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में यह संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में श्री सनी कपूर (संस्थापक एवं निदेशक ब्राइट कैरियर मेकर आई ए एस) एवं श्रीमती आयुषी कपूर (सह निदेशक ब्राइट कैरियर मेकर आई ए एस) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरंभ में हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ० रेणु महेश्वरी एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्षा डॉ उषा चौधरी ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ द्वारा अभिवादन किया।तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने स्नातकोत्तर के पश्चात विद्यार्थियों को उनके आगामी भविष्य के प्रति अनेक योजनाओं एवं अवसरों पर विस्तृत चर्चा करी।उन्होंने व्यक्तिगत जीवन मे निर्णय लेने के महत्व को बताया।उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र मे रोज़गार के अवसरों के विषय पर एवं उनके संस्थान में किस प्रकार से प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है और उसमें छात्रवृत्ति का प्रावधान भी है इस पर विस्तृत चर्चा करी। इस कार्यक्रम में स्नातकोत्तर हिंदी एवं अर्थशास्त्र विषय के लगभग 120 विद्यार्थियों ने सक्रिय भाग लिया और प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासा का समाधान किया। मंच संचालन भूमि गुप्ता द्वारा एवं कार्यक्रम का समापन श्रीमती त्रिमेश कालरा के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। हिंदी विभाग की सहायक प्रवक्ता श्रीमती मधु सिंगला एवं अर्थशास्त्र विभाग की सहायक सुरभि जैन एवं रश्मि सभी के सहयोग से यह संगोष्ठी सफल एवं सार्थक सिद्ध हुई।
