फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे : फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सैक्टर-18ए पहुंचे जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और आधा दर्जन से अधिक पार्कों के जीर्णोद्धार कार्य का नारियल फुड़वाकर शुभारंभ करवाया। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने पार्कों में फुटपाथ टाइलें व धौलपुर पत्थर लगाने के कार्य की शुरुआत की। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सैक्टर-18ए के आधा दर्जन से अधिक पार्कों के सौंदर्यकरण का कार्य शुरु कर दिया गया है तथा जल्द ही स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं स्थानीय लोगों ने सीवरेज, गंदे पानी की आपूर्ति, स्ट्रीट लाइटों सहित सैक्टर-18ए में लगे बूस्टर की समस्या विधायक नरेंद्र गुप्ता के समक्ष रखी जिस पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने मौके पर ही अधिकारियों से बात कर लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही पार्कों के जीर्णोद्धार व सौैंदर्यकरण के साथ-साथ बूस्टर को शुरु करने का काम भी किया जाएगा। इसके अलावा सीवरेज को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों ने घरों में सीवरेज व पानी के कनेक्शन मकान के अंदर लिए हुए हैं जिसके कारण उन्हें इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। फिर भी वे इसका कोई अस्थाई हल निकालने का प्रयास करेंगे। वहीं आवारा पशुओं की समस्या को लेकर भी विधायक नरेंद्र गुप्ता ने उन्हें गौशाला भिजवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सैक्टर-18ए में वे कई बार आ चुके हैं तथा हर बार उनका प्रयास रहता है कि लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाएं। स्ट्रीट लाइटों को लेकर भी उन्होंने मौके पर ही समस्या का समाधान किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने विधायक नरेंद्र गुप्ता का आभार जताया और उम्मीद जताई कि जल्द ही उनकी समस्याओं का स्थाई हल निकाला जाएगा। इस मौके पर पार्षद विनोद भाटी, देवेंद्र गर्ग, हेमा ठाकुर, नरेश अग्रवाल,जोशी, डा. सुरेंद्र दत्ता, राहुल रत्रा, बलवाान शर्मा, श्री शर्मा, संजय मल्होत्रा, शिव गुप्ता, कमल शर्मा व रविंद्र भाटी सहित अन्य गणमान्यजन व स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक नरेंद गुप्ता ने जहां बूस्टर का निरीक्षण भी किया।
कैप्शन 51: सैक्टर-18ए में पार्कों के जीर्णोद्धार कार्य का नारियल फुड़वाकर शुभारंभ करवाते विधायक नरेंद्र गुप्ता साथ में विधायक नरेंद्र गुप्ता, पार्षद विनोद भाटी व अन्य गणमान्जन।
किसी भी तरह के सुझाव एवं समस्या के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 8595829963
jantantratoday2022@gmail.com
