फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में इंडिया वाटर वीक के अंतर्गत जल की बूंद बूंद को बचाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सराय ख्वाजा फरीदाबाद विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस, सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और स्काउट्स गाइड्स ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया। जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि भारत नदियों का देश है फिर भी निरंतर गिरता भूजल स्तर आश्चर्य का विषय है। यदि अभी नहीं जागरूक हुए तो आने वाली पीढ़ियों के समक्ष भारी जल संकट होगा। इस समय सबसे अधिक आवश्यकता जल की विरासत बचाने और संरक्षित करने की है। देश में पानी के पुन: चक्रण रिसाइकिल को तीव्र गति से बढ़ाना होगा। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि वर्षा ऋतु में वर्षा का जल संचयन रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है। यदि सभी गांवों, कस्बों, नगरों, और महानगरों में वर्षा जल संचयन और संग्रहण किया जाता है तो जल भराव जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और वाटर लॉगिंग तथा अनेक संबंधित कारणों से होने वाली दुर्घटनाओं से भी बचा जा सकता है। वाटर लॉगिंग अर्थात जल भराव से मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति मिल सकती है। अभी इस विषय में जागरूकता बढ़ी है और सोसाइटी, निजी और सार्वजनिक भवनों में वर्षा जल संचयन प्रणाली का प्रचलन बढ़ा है परंतु इसे और भी व्यापक रूप देने के आवश्यकता है। जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि हम सभी को अपने अपने घरों में भी जल संचयन प्रणाली का प्रावधान सुनिश्चित करना होगा और सार्थक एवं सामूहिक प्रयासों को गति देनी होगी ताकि हम वर्षा जल की प्रत्येक बूंद सहेज ले और उसे व्यर्थ न जाने दें। तभी तो कहा गया है बूंद बूंद हीरा है, बूंद बूंद मोती है, जल है तो कल है। अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए जल को बुद्धिमता और मितव्यता से प्रयोग कर के इंडिया वाटर वीक में जल शक्ति अभियान को यथार्थ कर साकार कर सकते हैं। रविंद्र कुमार मनचन्दा ने विद्यालय की छात्राओं कुमकुम, नेहा, कनिष्का, राधिका, शैलेजा, लक्ष्मी सांगवान, नेहा सिंह, नेहा कुमारी, आन्या सिंह, ज्योति और सरिता एवम सभी अध्यापिकाओं गीता, ममता गौड़, प्रज्ञा, मुक्ता का भी विशेष रूप से इंडिया वाटर वीक में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया। इस आयोजन में विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस, ब्रिगेड, गाइड्स और इको क्लब की सफेदी छात्राओं ने भागीदारी की। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने इंडिया वाटर वीक के सुंदर सलोगन लिखने पर सभी का जल की बूंद बूंद सहेजने के लिए जागरूक होने के लिए आभार व्यक्त किया।
