शिक्षा विभाग की ओर से राज्य खेल परिषद सेक्टर 12 में आयोजित अंडर 11 फरीदाबाद खंड स्तरीय प्रतियोगिता के तहत कबड्डी में हिस्सा लेने वाली खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते अभिषेक शर्मा साथ में है सहायक शिक्षा अधिकारी हरवीर अधाना व अन्य
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
जिला शिक्षा विभाग की कराई जा रही है फरीदाबाद अंडर-11 खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं के मुकाबले कराए गए। सभी मुकाबले राज्य खेल परिसर में हुए। खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय खंदावली की टीम प्रथम, एनबीएम स्कूल मोहना की टीम द्वितीय और एमवीएन स्कूल सेक्टर-17 की टीम तृतीय रही। टग आफ वार में कारमल कान्वेंट स्कूल सेक्टर सात-डी की टीम प्रथम और माडर्न पब्लिक स्कूल सेक्टर-37 की टीम द्वितीय रही। नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता कारमल कान्वेंट स्कूल, वृंदा इंटरनेशनल स्कूल और एमवीएन स्कूल की टीम क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।


200 मीटर की दौड़ में सरस्वती स्कूल मोहना की निक्की प्रथम, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-21 की आरिका ने द्वितीय और दिल्ली स्कालर्स की छात्र अस्मिता तृतीय स्थान पर रही। शाटपुट में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की रिषिता पहले, सेंट पीटर की लव्या ने दूसरा और डीपीएस सेक्टर-19 की अवनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चार गुणा 400 रिले दौड़ में होली चाइल्ड स्कूल, सेंट थामस स्कूल और दिल्ली स्कालर्स स्कूल की टीम क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय गढ़खेड़ा की उर्वशी प्रथम, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-21सी आरिका द्वितीय और सेंट थामस की सुजल तृतीय रही। योग प्रतियोगिता में माडर्न डीपीएस सेक्टर-89 की एंजेल, श्रीराम माडल सीनियर सेंकेंडरी स्कूल की समृद्धि और प्रिया रावत क्रमश: विजेता, प्रथम उपविजेता और द्वितीय उपविजेता रही।
