
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
जिला निर्वाचन अधिकारी कम डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सरपंचो के लिए 201 और पंचों के लिए 226 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
उन्होंने आगे बताया कि सरपंच पद के लिए बल्लभगढ़ ब्लॉक में 93, फरीदाबाद ब्लाक में 55 और तिगांव ब्लॉक में 53 लोगों ने नामांकन फार्म दाखिल किए हैं। वही पंचो के लिए बल्लभगढ़ ब्लॉक में 133, फरीदाबाद ब्लाक में 41 और तिगांव ब्लॉक में 52 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।







