फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ की शूटिंग रेंज में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक की चार दिवसीय अंतर महाविद्यालय शूटिंग चैंपियनशिप जो 7 नवम्बर से 10 नवम्बर तक चलेगी का शुभारंभ हुआ l शुभारंभ सत्र के मुख्य अतिथि व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी ने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने का आग्रह किया व महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल जी का इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी देने पर धन्यवाद भी किया l प्राचार्य जी ने महाविद्यालय के बी.ए. के छात्र पैराओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मनीष नरवाल का उदाहरण देते हुए बताया कि अगर हम लगातार अपना वैभव, सुकून,चैन छोड़कर लगातार प्रयासरत रहकर मेहनत करते हैं तो हमें हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता l प्राचार्य जी ने इस प्रतियोगिता के सफल शुभारंभ के लिए महाविद्यालय के खेल–कूद के संयोजक डॉ. के.एल.कौशिक व शारीरिक शिक्षक डॉ.जगबीर सिंह, श्री मोहित हुड्डा जी को बधाई दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्तागण श्रीमती कमल टंडन, डॉ. जयपाल सिंह डॉo गीता गुप्ता व भिन्न–भिन्न महाविद्यालयों से आए इंचार्ज व कोच उपस्थित रहे l
