फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता के कुशल दिशा निर्देशन में अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ की यूथ रेडक्रॉस व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा राष्ट्रीय एकता रैली का आयोजन किया गया। वालंटियर्स ने रैली के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने का संदेश दिया। गौरतलब है कि समग्र राष्ट्र आज के दिन लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है। वालंटियर्स को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर यूथ रेडक्रॉस कॉर्डिनेटर डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. रितु, सुभाष कैलोरिया, श्री लवकेश व विजया रानी मौजूद रहे।
