फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय के स्ववित्तीय संस्थान में कंप्यूटर संकाय द्वारा नए सत्र प्रारंभ के अवसर पर विद्यार्थी स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० कृष्णकांत गुप्ता की सदप्रेरणा से महाविद्यालय में अनेकानेक कार्यक्रम होते रहते हैं। इसी श्रंखला में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मंच संचालन डॉ पूजा गुप्ता ने करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत सभी को तिलक लगाकर एवं सरस्वती वंदना से की। कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सचिन गर्ग ने सभी का अभिवादन करते हुए स्व वित्तिय संस्थान के प्रभारी डॉ संजीव गुप्ता को आमंत्रित किया।
डॉ०संजीव गुप्ता ने कहा कि कोई भी विद्यार्थी किसी भी कार्य को दबाब मे न करे बल्कि ‘प्रेशर को पैशन’ बनाये तो उसकी सफलता निश्चित है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्री मनोज सिंह (निर्देशक आई.पी.सी ए-सी एक्स इंडिया) ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर के क्षेत्र में आगामी रोज़गार के सुनहरे अवसरों के विषय में विस्तारपूर्वक बताया। डॉ० सचिन गर्ग ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के नियमों से अवगत कराया।इस कार्यक्रम में 180 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारिता निभाई। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती मोहिनी वर्मा द्वारा किया गया। कंप्यूटर विभाग के अन्य प्रवक्ताओं श्रीमती ज्योति गुप्ता, श्रीमती रीना किंगर द्वारा यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक सार्थक सिद्ध हुआ।
