रक्तदान करते हुए रक्त वीर एवं संस्था के सदस्य
फरीदाबाद, । सामाजिक संस्था नवप्रयास सेवा संगठन द्वारा कपड़ा कॉलोनी स्थित सनातन शिव मंदिर परिसर में अपने 65 वां रक्त दान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष भगवान सिंह, वार्ड नंबर 8 की पार्षद ममता चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश फागना तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी मुनेश शर्मा, योगी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजपाल योगी मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुनील यादव, चेयरमैन राकेश खटाना सहित अन्य सदस्यों ने आए हुए सभी अतिथियों का फूल माला एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर 31 रक्तवीरों ने शिविर में रक्तदान किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भगवान सिंह ने उपस्थित रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपके द्वारा दिया गया रक्त 3 व्यक्तियों के काम आता है प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को कम से कम 3 बार साल में रक्तदान करना चाहिए।
संस्था के अध्यक्ष सुनील यादव ने आए हुए अतिथियों को बताया कि उनकी संस्था प्रयास सेवा संगठन ने अब तक 65 बार रक्तदान शिविरों का आयोजन किया है। जिसमें 6500 से ज्यादा से ज्यादा रक्तवीरों ने रक्तदान किया है। उनकी संस्था के द्वारा एकत्र किया गया बहुमूल्य रक्त से अब तक हजारों जानें बचाई गई हैं। उनकी संस्था का प्रयास है कि जिले में अधिक से अधिक युवा, महिलाएं तथा पुरूष रक्तदान करें ताकि शहर के किसी भी जरूरतमंद को रक्त की कमी कभी महसूस ना हो जिसके लिए वह तथा उनकी टीम के सदस्य स्कूल कॉलेजों में जाकर युवाओं, छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हैं ताकि वह रक्तदान करें।
इस अवसर पर विनय प्रधान,रवि चौहान, रमेश जोशी, महेश सैनी, विनोद कुमार, अनिल यादव, संतोष यादव, यशवंत मौर्य, भाजपा नेता दिनेश राघव, एडवोकेट राकेश खटाना, महावीर खंडेलवाल, आप नेता राजकुमार, आप नेता अभिषेक गोस्वामी, हिंदूवादी नेता भुवनेश्वर हिंदुस्तानी, भाजपा नेता मनोज बाल्यान, मनोज शर्मा, मिशन जागृति से प्रवेश मलिक, समाजसेवी दीपक राठौर, समाजसेवी, सुरेंद्र रावत, दीपक नेगी, रितेश अरोड़ा, सोनू सागवान, सचिन तंवर, प्रहलाद सिंह, समाज सेविका अनुराधा माधवी सक्सेना, आप नेता प्रदीप सिंह, रोहित सिंघल सहित सैकड़ों समाजसेवी मौजूद रहे।

