फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद शाखा फरीदाबाद द्वारा दूसरे दिन 15/10/2022 की “बाल महोत्सव” 2022 के आयोजन की कड़ी मे प्रतियोगिताओं के बारे में जिला बाल अधिकारी श्री एस एल खत्री ने बताया, कि बाल महोत्सव की प्रतियोगिताओं में आज फैंसी ड्रेस ग्रुप 1, पोस्टर मेकिंग ग्रुप 2,3और 4, स्केचिंग ऑन दा स्पॉट ग्रुप 2, 3 और 4, और देश भक्ति समूह गान ग्रुप 2, 3 और 4 में प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। आज की प्रतियोगिताओं में फरीदाबाद जिले के 80 स्कूलों के लगभग 950 बच्चों व उनके साथ आये एस्कोर्ट ने भाग लिया। इसमे मुख्य रूप एस एल खत्री ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण शाखा फरीदाबाद उपायुक्त एवं अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह, भा प्र से के कुशल नेतृत्व में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है बाल भवन में बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उन में छिपी प्रतिभा को निखारने लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं क्रियाकलापों का आयोजन किया जाता है जिसमें फरीदाबाद जिले के सभी बच्चों को बाल भवन में करवाई जाने वाली प्रतियोगिता व कार्यकलापों में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए।
निर्णायक मंडल की भूमिका श्री रविन्द्र कुमार, श्रीमती मोनिका, श्रीमती अंशुल, श्री रूप किशोर प्राध्यापक श्रीमती कमल शर्मा प्राध्यापक, श्री मनोज शास्त्री अध्यापक, श्री देवेंद्र गौड़ अध्यापक, श्री संजय मिश्रा अध्यापक, श्रीमती पुष्पा शर्मा अध्यापक रिटायर्ड, श्री वीरभान प्रिंसिपल गवर्नमेंट आईटीआई, श्री सुखबीर सिंह दहिया फाइन आर्ट , श्री शाहिद फाइन आर्ट, श्री पवन कुमार एक्टर ने निभाई।
आज की प्रतियोगिताओं में मंच का संचालन श्री उदय चंद लेखाकार एवं श्री गीता सिंह एवं अंजू यादव ने किया। कार्यक्रम के बाल भवन स्टाफ में श्रीमति मीनू शर्मा, श्री सतीश कुमार, श्री सुमित शर्मा, श्री मांगेराम, श्रीमती राधा लखानी, श्रीअरुणा, श्री हरजीत कौर,श्री मति सुनीता देवी, श्री मोनिका, श्री रामशरण, श्रीभगवान सिंह आदि उपस्थिति रहे।
आज के रिज़ल्ट की प्रतिलिपि साथ संग्लन है। जो इस आज प्रकार रहे।
पोस्टर मेकिंग ग्रुप द्वितीय में जिज्ञासा लोहान, विद्या निकेतन स्कूल प्रथम, बबली डीएवी स्कूल सेक्टर 14, द्वितीय एवं अनन्या केएल मेहता दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू ग्राउंड तृतीय स्थान पर रही

पोस्टर मेकिंग तृतीय में शीतल अरोड़ा प्रथम, डीएवी स्कूल सेक्टर 14 फरीदाबाद, सरेहा चक्रवर्ती द्वितीय अशोक मेमोरियल पब्लिक स्कूल, स्नेहा तृतीय, स्वामी दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल फरीदाबाद।
पोस्टर मेकिंग ग्रुप चतुर्थ में अरुण देवीपूजक प्रथम, केएल मेहता दयानंद स्कूल , पलक रंगीला द्वितीय मॉडर्न स्कूल सेक्टर 17 फरीदाबाद व तुव्या खट्टर तृतीय दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर फरीदाबाद रही।
स्केचिंग ऑन द स्पॉट में ग्रुप द्वितीय में यशस्वी सिंह प्रथम,डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद, आदित्य चक्रवर्ती द्वितीय सेंट जॉन्स सेक्टर 7, वंश शर्मा तृतीय डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 14, रहा।
स्केचिंग ऑन द स्पॉट ग्रुप तृतीय में प्रानील गुप्ता प्रथम डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 37, आकाश ठाकुर द्वितीय गवर्नमेंट हाई स्कूल एनआईटी 2, एवं शिवांश गोस्वामी तृतीय रावल पब्लिक स्कूल रहा।
सेटिंग ऑन द स्पॉट ग्रुप चतुर्थ में शिवम डंगवाल प्रथम,सेंट जॉन स्कूल से-7, नोमिका द्वितीय विद्या निकेतन स्कूल नंबर 2 एवं अगस्त्य अभिजीत तृतीय डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद रहा।
देश भक्ति समूह गान ग्रुप द्वितीय में प्रथम स्थान अशोक मेमोरियल पब्लिक स्कूल अशोका एनक्लेव, द्वितीय स्थान एमवीएन सेक्टर 17 तथा तृतीय स्थान सैफरन पब्लिक स्कूल फरीदाबाद ने प्राप्त किया।
देश भक्ति समूह गान ग्रुप तृतीय में प्रथम स्थान एमवीएन अरावली हिल्स, द्वितीय स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 37 तथा तृतीय स्थान सेंट जॉन स्कूल सेक्टर 7 ने प्राप्त किया।
देश भक्ति समूह गान ग्रुप चतुर्थ में प्रथम स्थान सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8, द्वितीय स्थान सेंट जॉन स्कूल सेक्टर 7, तथा तृतीय स्थान एमवीएन अरावली फरीदाबाद ने प्राप्त किया।
फैंसी ड्रेस ग्रुप प्रथम में प्रथम स्थान रचित पांडे एमवीएन सेक्टर 88, द्वितीय स्थान कमक्ष भाटिया सेंट पीटर सेक्टर 16 तथा तृतीय स्थान हिमान्य गुप्ता एमवीएन अरावली हिल्स ने प्राप्त किया।
