फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में गणित विभाग द्वारा अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मानव रचना विश्वविद्यालय फरीदाबाद से डा. एडविन मसीह जी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी के निर्देशन एवं कुशल मार्गदर्शन मे विद्यार्थियों के ज्ञान वर्धन के लिए इस तरह के व्याख्यान आयोजित होते रहते हैं। व्याख्यान का विषय था- “ज्योमेट्री ऑफ सबमैनिफॉल्ड्स इन एन ऑलमोस्ट कांटेक्ट मीट्रिक मैनिफोल्ड्स”। व्याख्यान के प्रारंभ में गणित विभागाध्यक्ष डॉ. के.एल. कौशिक जी व अन्य प्रवक्तागणों ने पौधा भेंट कर अतिथि महोदय का स्वागत किया। डा. मसीह ने अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों को व्यवसायिक हुनर बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने ज्यामिती के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन में गणित का महत्व बताया। इस व्याख्यान को विद्यार्थियों ने बड़ी उत्सुकता के साथ सुना तथा प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासा व्यक्त की। डॉ. मसीह ने बड़ी सहजता से उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। इस व्याख्यान से कुल 75 विद्यार्थी लाभान्वित हुए। डॉ. ममता ठाकुर एवं कुमारी दीपांजलि ने आयोजन सचिव की भूमिका निभाई। गणित विभागाध्यक्ष डॉ. के.एल. कौशिक जी ने कहा इस तरह के व्याख्यान भविष्य में भी निश्चित रूप से होते रहेंगे। इस अवसर पर श्रीमती नेहा गोयल, डॉ. गीता त्रिपाठी, प्रिया अरोड़ा, रेणु बाला, पूनम गुप्ता, खुशहाली एवं कुमारी पूजा उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन के साथ व्याख्यान समाप्त हुआ।
