आग बुझाते लोग
फरीदाबाद 27 जनवरी : सूर्या विहार पार्ट 2 वार्ड ने 24 में आज सुबह 6:00 बजे पेंट के एक गोडाउन में भीषण आग लग गई लोग उस समय घरों में सो रहे थे । दुकान में आग लगते ही आसपास के लोगों को विस्फोट की आवाज सुनाई देने लगी जिससे भयभीत होकर लोग घरों के बाहर निकले तो पता चला कि पेंट के गोडाउन में आग लगी हुई है । आग की लपटें शटर के बाहर दिखाई दे रही थी । देखते ही देखते तकरीबन 15 मिनट में आग ने उस पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया धूल के गुबार से पूरा मोहल्ला भर गया लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया जिसके बाद दमकल विभाग और पुलिस दोनों हरकत में आई तकरीबन आधे घंटे के बाद पुलिस और दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और तकरीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है ।
गोडाउन के मालिक सचिन शर्मा से बातचीत में पता चला कि गोडाउन में तकरीबन 20 लाख का सामान था जिसमें पेंट के अलावा बिल्डिंग मटेरियल का भी सामान भरा हुआ था जो की जलकर पूरी तरह से खाक हो गया।


