फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
फरीदाबाद कालीबाड़ी सेक्टर 16 ने शारदीय दुर्गा पूजा उत्सव के द्वितीय दिवस महा षष्ठी के समस्त आचार अनुष्ठानो का शास्त्रीय मतानुसार विधिवत पालन करते हुए बड़े ही धूमधाम से अपने मंदिर परिसर मे दुर्गा पूजा मनाई। प्रातः 09 बजे से ही पूजा प्रारम्भ हो गयी थी एवं बोधन, आमंत्रण और अधिवास अनुष्ठानो का कार्यक्रम संध्या 07 बजे तक चलती रही। शाम 8:30 के समय माता की आरती पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमे कालीबाड़ी सांस्कृतिक संघ के कलाकार एवं सुदूर पश्चिम बंगाल से आये हुए कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुति से दर्शनार्थियों का मन मोह लिया। मंदिर में दोपहर के समय लंगर प्रसाद की व्वस्था थी जिसमे हज़ारों की संख्या में भक्तो ने आकर मंदिर परिसर में बैठकर ग्रहण किया। प्रबंधक समिति ने बताया की आगामी कल महा सप्तमी की पूजा प्रातः 8:30 बजे से ही शुरू हो जाएगी एवं सुबह 10:30 बजे पुष्पांजलि होगी और 11:30 से प्रसाद भंडारे की व्वस्था की गयी है। फरीदाबाद कालीबाड़ी सभी भक्त जनो को अधिक से अधिक संख्या में कालीबाड़ी आकर इन समस्त अनुष्ठानो को सफल बनाये और माता रानी की आशीर्वाद से लाभान्वित हो। प्रधान डॉक्टर प्राणजीत भौमिक,सचिब अचिंत्य कुमार पंडित, बिस्वनाथ सरकार, सानतनु देब सरकार, निपेंद्र कुमार साहा, अभिजीत गांगुली, जी सी मुखर्जी, मलय तपादर, तपन बेरा, मृणमॉय चक्रवर्ती कार्यकर्म मे उपस्थित रहे ।
