परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
हरियाणा के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र भाई मोदी के जन्मोत्सव सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार 25 सितंबर 2022 सुबह 10 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सेक्टर 2 के शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क और महाराज अग्रसेन पार्क 500 गज पॉकेट में स्थानीय सेक्टर वासियो साथ पौधारोपण करेगे। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा जल संरक्षण को लेकर भी लोगों को संदेश देगे। इसके अलावा सेक्टर- 2 कार्यालय पर सुबह 10:30 बजे दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे लोगों के साथ बैठक कर सेक्टर -2 कार्यालय पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात सुनेंगे।
